आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। कप्तान Mitchell Marsh शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल सके, जबकि तेज गेंदबाज Pat Cummins और Josh Hazlewood की गैरमौजूदगी टीम पर भारी पड़ी।पहले जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया, वहीं करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले दौर में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।ग्रुप में श्रीलंका तीनों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अब क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के बाकी दोनों मैचों में हार की उम्मीद करनी होगी।


