ICSE बोर्ड: 10वीं-12वीं में 14 विषयों के एग्जाम होंगे, जानें कब आएगा शेड्यूल – icse board exam 10th 12th know exam of how many subjects will conduct schedule tedu

ICSE Board Exam 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख लॉकडाउन खत्म होने के बाद घोषित की जाएगी. बोर्ड ने इस बारे में स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 14 विषयों के लिए होंगी. इन परीक्षाओं को पूरा कराने में बोर्ड को 6-8 दिन लगेंगे, इनमें शनिवार और रविवार का दिन भी शामिल किया जाएगा.

बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नोटिस में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी दी गई है. इस नोटिस के मुताबिक बोर्ड एग्जाम के 8 दिन पहले परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर देगा.

बोर्ड का नोटिस देखने के लिए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, 10वीं और 12वीं की 14 सब्जेक्ट्स की परीक्षाओं का रिजल्ट परीक्षा के 6-8 दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि 10वीं के 6 विषय और 12वीं के 8 विषय की परीक्षाएं होनी हैं. अभी तक ये परीक्षाएं लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी हैं, जिन्हें कराना बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

सीआईएससीई बोर्ड ने यह फैसला किया है कि इस दौरान सीआईएससीई के संबंधित स्कूल 10वीं के स्टूडेंट्स को 11वीं में एडमिशन दे सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम को जारी रखने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने कहा कि विभिन्न स्कूल पहली से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए फन और क्रिएटिव लेसन को शामिल कर सकते हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

सीबीएसई लेगा 29 मेन विषयों के एग्जाम

वहीं सीबीएसई बोर्ड ने 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं कराने को कहा है. बता दें कि बोर्ड परीक्षा के विषय के संबंध में सीबीएसई ने कहा है कि बोर्ड COVID-19 महामारी की स्थिति के कारण 8 एग्जाम डेज में परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं था. इसके अलावा, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण बोर्ड 4 एग्जाम डेज में परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं था. बोर्ड ने कहा कि हालांकि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बहुत कम छात्र 6 एग्जाम डेज में हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे.

इस तरह की असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड को इस संबंध में अपनी नीति की समीक्षा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. वर्तमान स्थिति में, बोर्ड ने कुछ इस तरह से निर्णय लिया है:

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

1. बोर्ड केवल मुख्य विषयों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा जो पदोन्नति के लिए आवश्यक होंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

2. बाकी विषयों के लिए, बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. ऐसे सभी मामलों में अंकन/मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे.

3. इसलिए, जब स्थ‍ितियां परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल होंगी तो केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here