दिनदहाड़े बेखौफ अंदाज मे हो रही अवैध वसूली…देखिए यह वीडियो..

भिंड। भिंड मे अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी।दिनदहाड़े बेखौफ अंदाज मे हो रही अवैध वसूली। NH-719 पर सरेराह दिखा अवैध वसूली का खुला खेल, तूरी के ओवरलोड वाहनों से की जा रही वसूली।सड़क पर फर्राटे भर रहे तूरी के ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही न करने के एवज मे हो रही अवैध वसूली।मेहगांव थानें से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रायवेट गुर्गे कर रहे अवैध वसूली, पुलिस की संलिप्तता के वगैर यह वसूली होना लगभग असंभव।

ओवरहाइटेड तूरी के वाहनों से थानें से महज कुछ ही मीटर की दूरी स्थित मुख्य मौ तिराहे पर चल था यह अवैध वसूली का खेल।प्राप्त जानकारी अनुसार प्रायवेट लड़के मुंह पर तौलिया डाल व लपेटकर प्रति तूरी वाहन से प्रति चक्कर पर वसूल रहे 500 रुपए।यह अवैध वसूली का मामला मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-719 पर स्थित मुख्य मौ-दंदरौआ तिराहे का बीते दिन का है। वसूली कैमरे मे कैद हुआ अवैध वसूली का पूरा खेल, किधर से आकर कैसे करते है अवैध वसूलीकर्ता वाहनों से अवैध वसूली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here