Immunity Boosting foods: Immunity Booster Foods : इनमें से किसी भी एक फूड को रोज खाएं और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं – eat these immunity booster foods to get strong immunity

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Immunity Booster Foods : इनमें से किसी भी एक फूड को रोज खाएं और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएंलॉकडाउन को बढ़ाते हुए पूरे देश में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन 4.0 को लागू कर दिया गया है। हालांकि, इस लॉकडाउन 4.0 में अन्य लॉकडाउन के मुकाबले काफी छूट दी गई है और अब लोगों की भीड़ सड़कों, बाजारों और अन्य जगहों पर दिखेगी। इस दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ा रहेगा।
इसलिए जरूरी है कि संक्रमण की चपेट में आने से बचे रहने के लिए आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं रखें। इसके लिए नीचे बताए जा रहे कुछ फूड्स को खाने के लिए इस्तेमाल करें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का विशेष गुण पाया जाता है।

​लाल शिमला मिर्च

NBT

लाल शिमला मिर्च आपको किसी भी सब्जी की दुकान पर बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसमें ऐसे कई सारे जरूरी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। आप इसे सलाद के रूप में या फिर सब्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

खट्टे फल

NBT

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आप अपनी डायट में खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं। यह इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि खट्टे फलों में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी, एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह आपकी बॉडी के इम्यून सेल्स को मजबूत बनाने के लिए सक्षम होते हैं। इन फलों में नींबू चकोतरा और संतरे को प्रमुख रूप से शामिल कर सकते हैं।

अदरक

NBT

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोज सुबह अदरक की चाय पीना काफी फायदेमंद रहेगा। इसके फायदे को आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि अदरक सर्दी/खांसी और जुकाम के लक्षणों में भी काफी आराम पहुंचाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार अदरक इंसान के शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए काफी असरदार साबित हो सकती है।

ब्रोकली

NBT

ब्रोकली एक ऐसी हरी सब्जी है जो गोभी की एक खास किस्म होती है। इसमें विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो एंटी ऑक्सीडेंट का प्रभावी गुण रखता है। आप इसे जूस, सब्जी या फिर सूप के रूप में भी पी सकते हैं। इसमें मौजूद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।

​पालक

NBT

हरी सब्जियों में प्रमुख रूप से गिनी जाने वाली पालक कुछ साथ रूप में और कभी-कभी पालक पनीर के रूप में, सूप के रूप में, और जूस के रूप में भी इसका का सेवन किया जाता है। इसमें भी विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए पालक का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को पर्याप्त रूप से आयरन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति होगी।

​लहसुन

NBT

लहसुन का सेवन वैसे तो आमतौर पर कई घरों में नियमित रूप से होता है। कई लोग इसकी कच्ची कली को पानी के साथ भी खाते हैं। यह पौरुष शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ को मजबूत बनाने का भी कार्य करता है। कई लोग लहसुन को भूनकर भी इसका सेवन करते हैं। इसलिए किसी भी संक्रमण से बचे रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में लहसुन काफी अच्छा असर दिखाएगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here