एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार में दिखी तेजी

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स आज करीब 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला है। निफ्टी आज 807 अंक के ऊपर खुलाएग्जिट पोल के नतीजों का आज शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा बाजार में खुलते ही बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अभी 76,044.82 स्तर पर चल रहा है। बाजार में आज बंपर तेजी के संकेत प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री-ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी। ऐसा हुआ भी है। शेयर बाजार रेकॉर्ड तेजी के साथ खुला है। एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तीसरी बार वापसी का अनुमान जाहिर किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here