In Bhima Koregaon violence case sharad pawar to be present as witness

खास बातें

  1. भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में शरद पवार गवाह के तौर पर पेश होंगे
  2. जांच आयोग ने अर्जी की स्वीकार किया
  3. पवार ने दायर किया था हलफनामा

मुंबई:

टिप्पणियां

शरद पवार को गवाह के तौर पर बुलाए जाने की एक अर्जी पर न्यायायिक जांच आयोग ने हामी भर दी है. जांच आयोग के प्रमुख रिटायर जज जे एन पटेल ने कहा कि शरद पहले ही मामले में एक हलफनामा दे चुके हैं. हम उन्हें बयान के लिए बुलाएंगे. सभी पार्टी प्रमुखों में शरद पवार अकेले हैं जिहोने हलफनामा दिया है. जांच आयोग के लिए उनका बयान अहम होगा. गवाह बनाए जाने को लेकर पिछले सप्ताह जांच आयोग में अर्जी दी गई थी. बता दें कि शरद पवार ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस की भूमिका के साथ ही संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था.

महाराष्ट्र: गठबंधन में ‘रार’ पर BJP के दावे पर CM उद्धव बोले- सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं 

इससे पहले NCP प्रमुख शरद पवार की नाराजगी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने भीमा कोरेगांव मामले पर कहा था कि मामले की जांच केंद्र को नहीं सौंपी जाएगी. गौरतलब है कि इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में विवाद शुरु हो गया था.

शरद पवार की नाराजगी के बाद पीछे हटे उद्धव ठाकरे, कहा- भीमा कोरेगांव मामले की जांच केंद्र को नहीं सौंपेंगे

महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव मामले की एनआईए से जांच को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हरी झंडी देने से नाराज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से मामले की एसआईटी जांच कराने का फैसला लिया था. यानी कि केंद्र की ओर से भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी और राज्य सरकार एसआईटी जांच कराएगी. 

देखें Video: भीमा कोरेगांव की SIT जांच- एनसीपी

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here