छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।,पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच विवाद हुआ है। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी।जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला के ही बेटे झार सिंह ने शराब पीने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद होने पर अपनी मां पर हमला कर दिया।एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सूचना आया था कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच में विवाद हो गया। जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो घटनास्थल पर महिला मृत स्थिति में थी। पूछताछ में और सबूतों से पता चला कि महिला के ही पुत्र ने शराब पीके और पैसे मांगने की बात पे विवाद होने पर महिला पर पत्थर से वार किया और फुकनी से वार किया जिससे महिला की मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।,पुलिस के मुताबिक आरोपी झार सिंह ने नशे की हालत में मां के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी के दो बेटों में से एक झार सिंह हैपुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


