In Delhis Dayalpur scoundrels opened fire, two died and one injured

दिल्ली के दयालपुर में बदमाशों ने की फायरिंग, दो की मौत एक घायल

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) का दयालपुर (Dayalpur) इलाका शनिवार की रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दयालपुर में तीन लोगों को गोली मार दी गई. इसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतकों की पहचान 47 साल के अब्दुल हमीद और 45 वर्षीय फारुक के रूप में हुई है. तीसरा शख्स जोजफ अस्पताल में भर्ती है. पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार का लग रहा है. पता चला है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. वे कई राउंड गोली चलाकर मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि मूंगा नगर की गली नंबर-साढ़े चार के मकान नंबर-254 में नौशाद की फैक्टरी में एक शख्स को गोलियां मार दी गईं. कॉल के कुछ ही देर बाद दूसरा कॉल नेहरू विहार की गली नंबर-7, सी-224 से आ गया. यहां भी एक शख्स को कई गोलियां मारे जाने की खबर मिली. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को नेहरू विहार में अब्दुल हमीद की लाश मिली. उसके सिर, हाथ और सीने में कई गोलियां मारी गई थीं. वहीं मूंगा नगर में फारुक की लाश मिली. उसको सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में कई गोलियां मारी गई थीं. गोली लगने से घायल तीसरा शख्स जोजफ आरएमएल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here