धमोरा के शासकीय स्कूल में छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर की हत्या…

छतरपुर मे शासकीय स्कूल के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,घटना ओरछा रोड़ थाना के धमोरा शासकीय स्कूल की है जिसमें शासकीय स्कूल के 12 वी क्लास के दो छात्रो ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की बाथरूम में गोली मार कर हत्या कर दी और सबसे शर्मनाक बात यह है की हत्या करने के बाद वह स्कूल में नाच रहा था जो सीसीटीवी में कैद हो गया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में दोपहर का वक्त था तभी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए थे पीछे से आकर आरोपी दो नाबालिग छात्रो ने उन पर दो गोलियां चलाई जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई गोली मारने के बाद आरोपी छात्र बाथरूम से बाहर निकाला और उसके पीछे दो छात्राएं भी डरी सहमी हुई बाहर आती दिखाई दी ,

हत्या के बाद हत्यारा प्राचार्य के कमरे में गया और वहां से प्राचार्य की स्कूटी की चाबी लेकर उसे भी लूट कर ले गए हत्या में कुल दो छात्र शामिल है इनमें से दोनो की पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ है की हत्यारा छात्र खुशी से नाच रहा था जैसे उसने कोई बहुत महान काम किया हो, घटना का पता चलते ही भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और एसपी अगम जैन मौके पर पहुंच कर कर सीसीटीवी की जांच की ओर उससे आरोपी की पहचान कर ली है, वही एसपी का कहना है हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे, बहरहाल आरोपी मौके से फरार है, स्कूल का प्रशाशन घटना की जानकारी होते हुए भी डर के कारण काफी कुछ छुपाने और ना बताने का प्रयास कर रहा है, दोनों आरोपी 12 वी क्लास के है जिनकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here