ग्वालियर में 4 हजार रुपये की मजदूरी के विवाद में कारीगर की पत्थर से कुचलकर हत्या, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर में मजदूरी के पैसे नहीं मिलने पर कारीगर की पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया गया है कि कारीगर की मौत हो जाने के बाद आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पंहुचा था. लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम करोरा में सिद्ध बाबा मंदिर का इन दिनों जीर्णोद्वार कराया जा रहा है. यहाँ कारीगर कालू उर्फ़ दीपक जाटव निवासी चीनोर ग्राम भौरी और मजदूर रंगीला जाटव निवासी डबरा टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे. शुक्रवार सुबह कालू का लहूलुहान हालत में शव स्थानीय ग्रामीणों को मंदिर के पास मिला था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव के बारे में एफ आर व्ही को सूचना दे दी. पुलिस मामले की तफ्तीश करने मौके पर पहुंच गई. इस बीच एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया. जिसमें ओमप्रकाश उर्फ़ रंगीला जाटव नामक युवक 4000 रूपये की मजदूरी नहीं मिलने पर साथी कारीगर कालू उर्फ़ दीपक जाटव की हत्या करने का अपराध कुबूल रहा था. वीडियो में आरोपी भितरवार सेशन कोर्ट के बाहर बैठे होना बताया गया था. वहीं आरोपी की लोकेशन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मौके पर दविश देकर आरोपी को पकड़ लिया. प्रारम्भिक पड़ताल के बाद पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है. फिलहाल, आरोपी को पकड़ लिया गया गया है और उससे पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की असल वजह का पता लगाया सा सके.

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2101881.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here