In India, 37975 new COVID19 cases, 480 deaths registered in last 24 hours – भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 37,975 नए COVID-19 केस, 480 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 37,975 नए COVID-19 केस, 480 की मौत

Coronavirus in India: देश में Covid-19 के एक्टिव मामले 4,38,667 हैं

नई दिल्ली:

Coronavirus in India: देश में Covid-19 के एक दिन में 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92 लाख के करीब पहुंच गए हैं. जिनमें से 86,04,955 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,77,840  हो गए हैं. वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,38,667 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.77 प्रतिशत है.  देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.75 प्रतिशत है.वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है.  

यह भी पढ़ें

Read Also: गुरुग्राम में पुलिस वाले शादी में शामिल होंगे, बिना मास्क वाले मेहमानों का करेंगे जुर्माना

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी, वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे. 

Newsbeep

Read Also: ब्रिटेन की वैक्‍सीन ने जगाई उम्‍मीद, साल के अंत तक दो करोड़ लोगों को डोज देगा अमेरिका

ICMR के अनुसार 23 नवम्बर तक कुल 13.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,99,545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया. 

Video: भारत में कब तक आएगी कोरोना वैक्‍सीन, किसे मिलेगी सबसे पहले, क्या होगी कीमत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here