In India, total COVID19 cases cross 76 lacs, 54044 cases, 717 deaths registered in last 24 hours – भारत में COVID-19 के कुल केस 76 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 54,044 मामले, 717 की मौत

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 61,775 मरीज़ हुए ठीक

नई दिल्ली:

Coronavirus in India:  बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले 50 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 54,044 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 76,51,107 दर्ज की गई है. वहीं इस दौरान 717 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,15,914 पर पहुंच गई है. बता दें कि मंगलावर को कोरोना के मरीज 50 हजार के नीचे दर्ज किए गए थे. राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.81 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.51 फीसदी है. पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन यह अभी भी 5 फीसदी से नीचे 4.98% पर है तो वहीं 7,40,090 मरीज एक्टिव स्टेज में हैं. 

यह भी पढ़ें

Read Also: कोरोना के मामलों में गिरावट से बाजार में सुधार की उम्मीद

पिछले 265 दिनों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 76 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. 

COVID-19 के 76 लाख मामले 265 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे… भारत को 76 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 265 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन
29 सितंबर 61,45,291 1 दिन
30 सितंबर 62,25,763 1 दिन
1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन
3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन
4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन
5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन
7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन
8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन
9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन
12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन
14 अक्टूबर 72,39,389 2 दिन
15 अक्टूबर 73,07,097 1 दिन
17 अक्टूबर 74,32,680 2 दिन
19 अक्टूबर 75,50,273 2 दिन
21 अक्टूबर 76,51,107 2 दिन

राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, संक्रमित होने वाले लोगों से ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 61,775 मरीज इस खतरनाक वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं, वहीं अब तक कुल 67,95,103 मरीज कोविड-19 वायरस को हराकर ठीक हो चुके हैं.  

Read Also: देश मे कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल हो सकता है बंद

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 21 अक्टूबर तक देशभर में कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच की गई है. पिछले 24 घंटों में 10,83,608 नमूनों की जांच हुई. देश में हुई 717 नई मौतों में महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 66, पश्चिम बंगाल में 61, छत्तीसगढ़ में 50 और तमिलनाडु में 50 मौतें हुई हैं. देश में इस महामारी से अब तक कुल 1,15,197 मौतें हुई हैं. 54,044 नए मामलों में महाराष्ट्र में 8151, केरल में 6591, कर्नाटक में 6297, पश्चिम बंगाल में 4029 और दिल्ली में 3679 नए मामले शामिल हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here