कटनी में 163 बच्चों को ट्रेन से उतारकर जांच शुरू, मानव तस्करी का केस दर्ज; ‘पढ़ाई के लिए ले जाने’ का दावा

मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से उतारे गए करीब 163 बच्चों के मामले में मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। यह बच्चे बिहार के अररिया से महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक मदरसे ले जाए जा रहे थे।जीआरपी ने मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को वास्तव में शिक्षा के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था या इसके पीछे मानव तस्करी या शोषण जैसी कोई साजिश है।इस मामले में तब्लीगी जमात के सदस्य तारिक हुसैन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को मदरसे में पढ़ाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन जीआरपी ने उन पर गलत तरीके से मानव तस्करी का मामला दर्ज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे।वहीं जीआरपी के डीएसपी विजय गौठरिया ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here