खरगोन-अमनखेडी गांव में आटा चक्की में दुपट्टा फंसने से बना फंदा, 14 साल की बालिका की मौत

भीकनगांव | नगर से लगभग 3 किमी दूर ग्राम अमनखेडी में गेहूं पीसने के दौरान आटा चक्की में के पट्टे में दुपट्टा व सर के बाल फंसने से शुक्रवार को अमनखेडी निवासी 14 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद घर में परिजनों की रो रो के हालत खराब हो गई |

वही मोके पर पुलिस पहुंचकर मोका पंचनामा बनकर बालिका का पोस्टमार्टम के लिए भीकनगांव शासकीय अस्पताल ले गई | घटना शाम 5 बजे की है |चक्की के पट्टे में दुपट्टा व सर के बाल फंसने से हुई मोतजयराम के 3 लड़के व लड़की है जिसमे सबसे बड़ी निशा है शाम को घर की सबसे बड़ी लड़की निशा जयराम उम्र 14 वर्ष को घर का गेहू पिसने गाव की चक्की पर भेजा तो शाम को 05 बजे गेहूं पीसा रही थी तभी बिजली की आटा चक्की के पट्टे में उसका दुपट्टा फंस गया और फंदा बन गया तथा उसके बाद उसके बाल चक्की में फस गए ।

इसके बाद निशा जोर से चिल्लाई, जब तक आस पास के लोग वहां पहुंचे और चक्की को बंद करते तब तक निशा की हालत गंभीर हो चुकी थी, इसके बाद उसकी सांसें उखड़ गई।थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने बताया की सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम अमनखेडी में आटा चक्की पर निशा पिता जयराम की चक्की के पट्टे में दुपट्टा आने के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी मीना कर्णावत भीकनगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here