धार/मनावर। धार जिले के मनावर में एक युवक द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पिंटू चौहान के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सुबह पुलिस और नगर पालिका की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुएं से शव निकालने के लिए जेसीबी, पोकलेन और क्रेन की मदद ली गई। क्रेन को घटनास्थल तक पहुंचाने के लिए बिजली के तार हटाने पड़े, वहीं रास्ते में बाधा बन रहे पेड़ की कटाई भी की गई।युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


