पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में पुत्र जयवर्धन सिंह और नाती सहस्त्रजय सिंह ने मांगा जनता का समर्थन।

राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए उनके नाती भी समर्थन मांगने निकले। सहस्त्रजय सिंह अपने पिता जयवर्धन सिंह के साथ राघोगढ़ विधानसभा के कई गांवों में घूमते नजर आए। उन्होंने नागरिकों से अपने दादाजी के लिए समर्थन मांगा। दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही वादा निभाओ यात्रा के समर्थन में राघोगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा में भी यात्रा निकाली जा रही है। जयवर्धन सिंह अपने पुत्र के साथ इसमे शामिल हुए।

पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पक्ष में राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रुठियाई और आसपास के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करते हुए देहरी, गौरा, सारसबेह, गोपालपूरा, नाथू का पुरा, उमरिया, चौड़ाखेड़ी, दावतपुरा, अजरोडा, लाडपुरा, पाडरखेड़ी सहित दर्जनों गांव पहुंचे। इस मौके पर जयवर्धन सिंह के साथ उनके पुत्र सहस्त्रजय सिंह भी साथ मे पैदल चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here