छत्तीसगढ़ में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का शुभारंभ

रायपुर, ब्यूरो। मध्य प्रदेश की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का शुभारंभ किया। मंगलवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने वृक्ष सम्पदा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जारी करने की प्रक्रिया को ट्रेक करने हेतु मोबाइल एप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1458 हितग्राहियों के खाते में कुल 22 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की जा रही है योजना। सभी वर्ग के किसानों की पड़त भूमि पर होगा वाणिज्यिक वृक्षारोपण। 33 जिलों के 23 हजार 600 किसानों द्वारा 36 हजार 230 एकड़ में किया जाएगा वृक्षारोपण। सभी वर्ग के किसानों की पड़त भूमि पर होगा वाणिज्यिक वृक्षारोपण। 33 जिलों के 23 हजार 600 किसानों द्वारा 36 हजार 230 एकड़ में किया जाएगा वृक्षारोपण। किसानों को सालाना प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक की आय होने का अनुमान। कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here