IND vs WI: संजू सैमसंग की 97 रन की ऐतिहासिक पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

T20 वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय जीत के नायक रहे संजू सैमसंग, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रन नाबाद की जबरदस्त पारी खेली। उनकी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी के सामने वेस्टइंडीज के गेंदबाज बेबस नजर आए। संजू ने महत्वपूर्ण मौकों पर चौके-छक्के जड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

यह मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया, जहां भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। इस मैदान पर वेस्टइंडीज आज तक भारत को हरा नहीं पाई है, और आज भी यह सिलसिला बरकरार रहा।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब भारत का अगला मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला जाएगा।भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से प्रशंसकों में भारी उत्साह है और सभी को सेमीफाइनल में भी ऐसे ही दमदार खेल की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here