India asked Pakistan to give unconditional access to Kulbhushan Jadhav- Sources – भारत ने पाकिस्तान से फिर कहा- कुलभूषण जाधव के मामले में बिना किसी बाधा के दें काउंसुलर एक्सेस- सूत्र

भारत ने पाकिस्तान से फिर कहा- कुलभूषण जाधव के मामले में बिना किसी बाधा के दें काउंसुलर एक्सेस- सूत्र

भारत ने पाकिस्तान से जाधव को बिना किसी बाधा के काउंसुलर एक्सेस देने को कहा है. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • कुलभूषण जाधव को काउंसुलर एक्सेस देने का मामला
  • भारत ने पाक से बिना किसी बाधा एक्सेस देने को कहा
  • विदेश मंत्रालय आज करेगा ब्रीफिंग

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के जेल में बंद भारत के रिटायर्ड नेवी अफसर कुलभूषण जाधव के काउंसुलर एक्सेस  (Kulbhushan Jadhav Case) को लेकर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान से बात की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से कहा है कि कुलभूषण जाधव के मामले में बिना किसी बाधा के काउंसुलर एक्सेस (Consular Access) दे. विदेश मंत्रालय की तरफ़ से गुरुवार को एक ब्रीफ़िंग में आधिकारिक तौर पर इसपर बयान दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि अभी 10 जुलाई को ही भारत ने जाधव मामले में कानूनी विकल्पों पर विचार करने की बात कही थी. भारत का यह बयान पाकिस्तान के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उसने कहा था कि कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पीटिशन दाखिल करने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते कहा था कि जाधव ने विकल्प दिए जाने के बावजूद अपनी सजा के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर करने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने यह भी दावा किया था कि उसने जाधव को दूसरा काउंसुलर एक्सेस देने का ऑफर रखा है. पाकिस्तान के इस दावे को भारत ने नाटक करार देते हुए कहा कि जाधव को अधिकार छोड़ने के लिए ‘मजबूर’ किया गया है.

विदेश मंत्रालय की ओर की गई ब्रीफिंग में मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव कहा, ‘इस चरण में, हम अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. हम भारतीय नागरिक की जिंदगी बचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.’

बता दें कि जाधव को अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. बाद में भारत जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान करने से इनकार करने और मौत की सजा को चुनौती देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे यानी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस पहुंचा था, जहां पर उसके पक्ष में फैसला आया था. आईसीजे ने पाकिस्तान से जाधव की सजा की समीक्षा करने और उन्हें जल्द से जल्द काउंसुलर एक्सेस देने का आदेश दिया था. तब से भारत इस आदेश को लागू कराने की कोशिश में पाकिस्तान के संपर्क में बना हुआ है.

Video: कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पिटीशन दाखिल करने से किया इंकार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here