गुवाहाटी में भारत ने रचा इतिहास, 10 ओवर में 150+ का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को हराया

न्यूजीलैंड को हराकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत 10 ओवर के भीतर 150 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल करने वाला दुनिया का पहला फुल मेंबर देश बन गया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत टीम संयोजन का लोहा मनवाया।मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। तेज रन गति और सटीक शॉट चयन के दम पर भारत ने लक्ष्य को बेहद कम ओवरों में हासिल कर लिया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस उपलब्धि के साथ भारत ने 10 ओवर के भीतर 150+ रन के लक्ष्य के सफल चेज़ की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका (37 गेंद, किंग्सटन 2024), इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (33 गेंद, लाहौर 2022) और साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (32 गेंद, जोहान्सबर्ग 2016) के नाम था।इतना ही नहीं, भारत घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने वाला देश भी बन गया है। यह जीत न सिर्फ आंकड़ों में दर्ज हुई, बल्कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम इंडिया के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दे गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here