India is in Contact with Pakistan to implement ICJs decision in Jadhav case: sources – जाधव मामले में ICJ के फैसले को लागू करने को लेकर पाक के संपर्क में भारत: सूत्र

जाधव मामले में ICJ के फैसले को लागू करने को लेकर पाक के संपर्क में भारत: सूत्र

ICJ के फैसले को लागू करने के लिए भारत राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के संपर्क में हैं.

नई दिल्ली:

कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने को लेकर भारत पाकिस्तान के संपर्क में है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. बाद में भारत जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान करने से इनकार करने और मौत की सजा को चुनौती देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे पहुंचा.

यह भी पढ़ें

पिछले साल 17 जुलाई को इस मामले में अपने फैसले में आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की प्रभावी समीक्षा करने का आदेश दिया और बिना किसी देरी के उन्हें राजनयिक पहुंच प्रदान करने को कहा. सूत्रों के अनुसार आईसीजे के फैसले को लागू करने के लिए भारत राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के संपर्क में हैं. 

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here