india rushed help to bangladesh to fight with coronavirus | भारत ने अब इस पड़ोसी देश को दी 1 लाख Hydroxychoroquine की गोलियां, 50,000 सर्जिकल ग्लव्स भी दिए

ढाका:कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी से लड़ने में भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश की भी मदद की है. रविवार को भारत ने बांग्लादेश को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिए हैं.

बता दें कि बांग्लादेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 5,000 मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है.

भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश को मेडिकल सहायता की दूसरी खेप भेजे जाने के मौके पर भारत-बांग्लदेश संबंधों के महत्व को बताते हुए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर का जिक्र किया. दास ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने सहित चिकित्सा सामग्री बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक को सौंपे.

मंत्री ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हमारे पड़ोसी देश (भारत) से मिली मदद का स्वागत है.’’

दास ने कहा कि इससे पहले भारत ने चिकित्साकर्मियों के लिये हेड कवर और मास्क दिए थे. हम आपके साथ हैं और भविष्य में भी आपके साथ बने रहेंगे. घरों के अंदर रहें, सुरक्षित रहें. मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस मुश्किल वक्त से जीतेंगे.

( इनपुट: भाषा )

ये भी देखें:




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here