Indian American woman Seema Nanda resigned from the post of CEO of the Democratic National Committee | भारतीय मूल की सीमा नंदा ने क्यों छोड़ा अमेरिका की विपक्षी पार्टी का इतना बड़ा पद

वाशिंगटन: अमेरिका (United States of America) में राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले ही भारतीय-अमेरिकी महिला सीमा नंदा ने डेमोक्रेटिक पार्टी का बड़ा पद छोड़ दिया है. भारतीय-अमेरिकी वकील सीमा नंदा ने अमेरिका के मुख्‍य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का पद छोड़ दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नंदा ने शनिवार को सीईओ का पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की.

बता दें कि 48 साल की नंदा जून, 2018 में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) के सीईओ के रूप में नियुक्त होने वाले पहली भारतीय-अमेरिकी बनी थीं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह शीर्ष पद छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है.

एक स्थानीय अखबार के मुताबिक नंदा के डीएनसी से इस तरह अचानक बाहर निकलने के पीछे पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन का हाथ है, जो कि अब डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें- समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलना पड़ा महंगा, 24 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

नंदा की जगह अब मैरी बेथ काहिल लेंगी, जिन्होंने पहले जॉन केरी के लिए 2004 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान का प्रबंधन संभाला था.

नंदा ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके घोषणा की थी, “दो साल बाद, मैं डीएनसी के सीईओ के पद को छोड़ रही हूं. हमने जो बुनियादी ढांचा तैयार किया, हमने जो टीम बनाई वो अब आगे काम नहीं करेगी.”

उन्‍होंने आगे कहा, “मैं अपने लोकतंत्र के लिए लड़ाई जारी रखने और हर जगह डेमोक्रेट का चुनाव कराने के लिए तत्पर हूं.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में कोरोना से 160 डॉक्टर संक्रमित, PPE किट की कमी के खिलाफ विरोध जारी

दो प्रमुख एंडोर्समेंट्स के साथ अब डेक बिडेन और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर होना साफ है. ट्रंप दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. बता दें कि अमेरिकी कानूनों के तहत राष्‍ट्रपति के पद पर एक व्यक्ति अधिकतम चार-चार साल के लिए दो बार ही सेवा दे सकता है.

(इनपुट- पीटीआई)

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here