कतर में ईरान हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

दोहा, कतर: ईरान द्वारा कतर के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले के बाद दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कतर में रह रहे भारतीयों से घरों के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

गौरतलब है कि ईरान ने कतर के दोहा स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर छह मिसाइलें दागीं थीं। कतर सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर कई अरब देशों और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here