Indian Navy rescues sinking merchant navy ship stranded in Oman Sea | Indian Navy का साहसिक ऑपरेशन, Oman Sea में फंसे मर्चेंट नेवी के जहाज को डूबने से बचाया

मुंबई: भारतीय नौसेना (Indian Navy) को समुद्र का बाहुबली यूं ही नहीं कहा जाता. जब भी आसपास के सागरीय इलाके में कोई संकट आता है, तब इंडियन नेवी को ही पहली रक्षक के रूप में याद किया जाता है. नेवी ने समुद्र में फंसे ओमान के एक मर्चेंट नेवी शिप को ढूंढकर उसे मदद दी, जिसके बाद वह आगे की यात्रा पर रवाना हो सका. 

9 मार्च को ओमान सागर में फंसा जहाज

सूत्रों के मुताबिक 9 मार्च को ओमान सागर (Oman Sea) में यात्रा के दौरान मालवाहक जहाज एम.वी.नयन के पॉवर जनरेशन मशीनरी, नेविगेशनल और अन्य उपकरण खराब हो गए थे. जिसके चलते उसका इंजन ठप हो गया और वह समुद्र में बहने लगा. इसके बाद जहाज के कप्तान की ओर से बचाव के लिए एसओएस कॉल भेजा गया. यह आपात संदेश मिलते ही तुरंत भारतीय नौसेना  (Indian Navy) सक्रिय हो गई. 

 

नेवी ने विमान से जहाज का पता लगाया

नेवी अफसरों ने ओमान सागर में फंसे इस जहाज को ढूंढने (Rescue Operation) के लिए हवाई जहाज से उसका पता लगवाया. इसके बाद उसकी मदद के लिए आईएनएस तलवार को बचाव कार्य के लिए तुरंत ओमान सागर की ओर रवाना किया गया. इस जहाज के साथ विजिट बोर्ड, खोज, जब्ती टीम और एक तकनीकी टीम को भी भेजा गया था. मौके पर पहुंचकर भारतीय नौसैनिक करीब 7 घंटे तक काम करके अपने दो जनरेटर, स्टीयरिंग पंप, समुद्र के पानी के पंप, कंप्रेसर और मुख्य इंजन को लगाने में कामयाब रहे. 

ये भी पढ़ें- China-Pakistan पर भारत की नजर, Indian Navy के बेड़े में कल शामिल होगी खतरनाक INS Karanj पनडुब्बी

नेवी के इंजीनियरों ने जहाज को ठीक किया

नेवी  (Indian Navy) के इंजीनियरों ने एम. वी. नयन (MV Nayan) में नेविगेशन में उपयोग होने वाले उपकरणों जैसे जीपीएस और लाइट्स को संचालित करने में भी मदद की. इसके बाद जहाज को ठीक करके इराक की ओर आगे की यात्रा करने के लिए रवाना कर दिया गया. भारतीय नौसेना की ओर से तुरंत मदद मिल जाने पर मर्चेंट नेवी शिप के कर्मियों ने नेवी का आभार जताया.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here