Indian Tricolour Flag first time Hoisted At New Yorks Times Square On Independence Day | टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार लहराया तिरंगा, अमेरिका में रही भारत के स्वतंत्रता दिवस की धूम

वॉशिंगटन: भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अमेरिका (USA) में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) पर शनिवार को तिरंगा फहराया गया. ऐसा पहली पहली बार हुआ जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने टाइम्स स्क्वायर पर झंडा फहराया. कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने किया था.

इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए आगे का रास्ता और नए भारत के निर्माण के लिए खाका तैयार किया है और हम उसी खाके के अनुरूप देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- TikTok के बाद अब अलीबाबा पर खतरा! ट्रंप ने ये बात कह कर बढ़ा दी बीजिंग की धड़कन

वहीं कनाडा के टोरंटो में भारतीय मिशन की तरफ से नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls) की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की गईं, जिसमें नियाग्रा फॉल्स तिरंगे की रोशनी में चमकता दिख रहा है.

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की सभा को संबोधित किया. बाइडेन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाते हैं तो वो भारत के साथ खड़े रहेंगे और भारत की समस्याओं के खिलाफ खड़े होंगे.

अमेरिका के अलावा भी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराते हुए और राष्ट्रगान व देशभक्ति भरे गीत गाकर मनाया.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here