Indonesias Sriwijaya Airlines lost contact within minutes of Take-Off – इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस के विमान का उड़ाने भरने के कुछ ही मिनट में टूटा संपर्क

इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस के विमान का उड़ाने भरने के कुछ ही मिनट में टूटा संपर्क

Indonesia’s Sriwijaya Air के विमान की स्थिति के बारे सुरक्षा एजेंसियां पता कर रही है

जकार्ता:

इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस (Indonesia’s Sriwijaya Air) का एक विमान जकाक्रात से उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया. इससे किसी हादसे की आशंका जताई जा रही है.श्रीविजया एयर फ्लाइट SJY18 का विमान जकार्ता से बोर्नियो द्वीप से पोंतिनाक इलाके की उड़ान पर था. इंडोनेशियाई उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने यह जानकारी दी. विमान से आखिरी बार संपर्क दोपहर 2.40 बजे हुआ था. अभी यह पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के कितने यात्री सवार थे. इंडोनेशियाई एयरलाइंस का यह बोइंग 737-500 विमान था. एयरलाइन का कहना है कि वह घटना की जांच में जुटी है.

Newsbeep

बोइंग 737-500 विमान में 130 यात्री सवार हो सकते हैं. विमान ने जकार्ता की सुकर्णो-हत्ता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. सामान्यतया जकार्ता से 90 मिनट में ही विमान पोंतिनाक पहुंच सकता है. अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया का एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जब लॉयन एयर बोइंग 737 मैक्स का विमान उड़ान भरने के 12 मिनट बाद ही जावा के सागर में गिर गया था. इस हादसे में 189 यात्री मारे गए थे.

उसके थोड़े दिनों बाद ही बोइंग के 737 मैक्स मॉडल का एक और विमान इथियोपिया में दुर्घटना का शिकार हो गया था. बोइंग को उसके मॉडल में खामियों के आरोपों में 2.5 अरब डॉलर का मुआवजा देना पड़ा था. इसके बाद दुनिया भर में इस मॉडल के विमानों की सेवाएं रोक दी गई थीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here