इंदौर पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करवाने में एक ही दिन में 258 धार्मिक स्थलों से 400 से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतारा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही डॉक्टर मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों पर लगे हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतारने के फरमान दिए थे इसी कड़ी में अभी भी इंदौर पुलिस लगातार मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करवाने में जुटी हुई है और एक ही दिन में 258 धार्मिक स्थलों से 400 से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश में 2023 में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदभार संभालते ही सबसे पहले अपना आदेश ध्वनि विस्तारक को लेकर निकला था इसके तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर की पुलिस को यह फरमान सुनाया था कि धार्मिक स्थलों पर लगे हुए ध्वनि विस्तार यंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, फिलहाल तकरीबन 6 से 7 महीने बीत जाने के बाद भी इंदौर पुलिस लगातार मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करवाने में जुटी हुई है इसी कड़ी में आन फानन में इंदौर पुलिस ने मुख्यमंत्री का आदेश का पालन करवाते हुए 258 धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की, जिसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा अन्य जगह शामिल थी उन जगहों पर कार्रवाई करते हुए वहां से 400 से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त किए हैं तो वहीं पूरे ही मामले में अब आने वाले दिनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर जो गाइडलाइन जारी की हुई है यदि उसका पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी पुलिस के द्वारा कही जा रही है तो वहीं पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाने को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी हुई है उसका शक्ति से पालन करवाया जाएगा और इस दौरान यदि कोई उनका उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here