इंदौर में इन्फोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का लोकार्पण, 3.30 लाख वर्गफीट क्षेत्र में तैयार हुआ अत्याधुनिक परिसर

इंदौर में इन्फोसिस द्वारा 3.30 लाख वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किए गए नए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवास से वर्चुअली लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्यमिता से लेकर नवाचार तक इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक कैपिटल बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंदौर के पास पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल की अद्भुत त्रिवेणी है। शहर में विश्वस्तरीय अधोसंरचना के साथ स्किल्ड वर्कफोर्स भी उपलब्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर टेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी तक का ब्रांड एम्बेसडर बन रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश भी टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए नए अवसरों का केंद्र बन रहा है।इन्फोसिस के इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक के शुरू होने से इंदौर के आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here