international yoga day 2020: My Life My Yoga : अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से करना चाहिए यह 3 योग मुद्रा – international yoga day 2020 yoga for asthma 3 effective yoga mudras poses to ease breathing ​my life my yoga

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

My Life My Yoga : अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से करना चाहिए यह 3 योग मुद्राकोरोना वायरस महामारी के इस दौर में विश्व योग दिवस 2020 कल यानी कि 21 जून को मनाया जाएगा। इससे पहले International Yoga Day पर पूरी दुनिया में बड़ी-बड़ी जगहों पर योग से जुड़े विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत की राजधानी दिल्ली में जनपथ मार्ग पर भी हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विश्व योग दिवस पर भव्य आयोजन तो नहीं होगा, लेकिन फिर भी लोग पार्क में या फिर अपने घर पर योग कर सकते हैं।

आपको यहां पर ऐसी 3 खास योगा मुद्राओं के नाम बताने जा रहे हैं, जो अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक साबित होंगी। आइए अब इन योग मुद्राओं के नाम जानने के साथ-साथ, इनको करने के तरीके के बारे में भी जानते हैं।

​योग मुद्राएं कैसे पहुंचाएंगी अस्थमा के मरीजों को लाभ

NBT

योग मुद्राओं के नाम जानने से पहले हमें इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए कि आखिर योग मुद्राओं के जरिए कैसे अस्थमा के मरीजों को फायदा पहुंच सकता है? दरअसल, यह तो आपको भी पता होगा कि अस्थमा श्वसन तंत्र से जुड़ी हुई बीमारी है। श्वास नली में आने वाली कुछ रुकावट के कारण अस्थमा की समस्या होती है।

जबकि योग मुद्राओं के जरिए श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने और उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इसलिए योग मुद्राओं का अभ्यास अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए अब उन खास योग मुद्राओं के नाम जान लेते हैं।

​ज्ञान मुद्रा

NBT

योग के ऊपर मौजूद रिसर्च इस बारे में दावा करती हैं कि ज्ञान मुद्रा के जरिए भी अस्थमा से पीड़ित मरीजों को इस बीमारी से होने वाले विशेष जोखिम कारकों से बचाया जा सकता है। ज्ञान मुद्रा का प्रभाव श्वसन तंत्र को ठीक तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

कैसे करें

  • एक समतल स्थान पर योग मैट बिछाएं।
  • अब इस पर पद्मासन या फिर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं।
  • अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
  • अब तर्जनी उंगली के ऊपरी हिस्से को अंगूठे के ऊपरी हिस्से से टच कराएं।
  • अब आंखें बंद करें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • आप चाहें तो ॐ का उच्चारण भी कर सकते हैं।
  • इसका अभ्यास दिनभर में 20 से 25 मिनट तक करने से आपको सकारात्मक लाभ मिलता है।
  • आप इसे रोज सुबह उठने के बाद, शाम को या फिर रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

​पृथ्वी मुद्रा

NBT

पृथ्वी मुद्रा दमा के मरीजों के लिए बेहतरीन रूप से कारगर साबित होती है और इस बारे में वैज्ञानिक अब दिनों के द्वारा भी पुष्टि की जा चुकी है। इस योग मुद्रा के कारण शरीर के आंतरिक अंगों और उनकी कार्य क्षमता को बेहतरीन तरीके से कार्य करने के लिए सहायक माना जाता है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता को भी सुधारता है और आप दमा के कारण होने वाले जोखिम से भी सुरक्षित रह सकते हैं।

कैसे करें

  • पृथ्वी मुद्रा का अभ्यास करना बहुत ही आसान है।
  • योग मैट पर पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं।
  • हथेलियों को खोलें और अनामिका उंगली के सबसे ऊपरी भाग को, अंगूठे के ऊपरी भाग से मिला दें। (चित्रानुसार)
  • इसके अलावा बाकी बची हुई उंगलियों को पूरी तरह से खुला रहने दें।
  • इस मुद्रा का अभ्यास आप 10 से 15 मिनट तक दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डेंगू से बचाने में सहायक हैं पपीते के पत्ते

​सूर्य मुद्रा

NBT

सूर्य मुद्रा योग की एक ऐसी खास मुद्रा है जिसका अभ्यास कई लोगों के द्वारा आम तौर पर भी किया जाता है। दमा के मरीजों के लिए तो यह प्रभावी रूप से मददगार साबित होता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, सूर्य मुद्रा शरीर के तापमान को बढ़ाकर सर्दी-जुकाम की समस्याओं को दूर करके, श्वसन तंत्र को ठीक तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

कैसे करें

  • समतल स्थान पर योग मेैट बिछाएं और इस पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अपने हाथों को सामने की ओर लाएं और हथेली को पूरा खोल दें।
  • अब दोनों हाथ की अनामिका उंगली को अंगूठे के निचले हिस्से पर लगा दें। (चित्रानुसार)
  • अब अंगूठे को अनामिका उंगली के ऊपर रख दें।
  • करीब 10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • आप इसे दिनभर में कम से कम दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : परिवार के साथ योग करने के 5 अद्भुत फायदे, आज से कर सकते हैं शुरू


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here