मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायल पर देर रात से ईरान और यमन की ओर से हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह करीब 9:45 बजे ईरान ने इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने भी सोमवार तड़के इजरायल को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया।आईडीएफ ने दावा किया है कि यमन से दागी गई मिसाइल को इजरायली वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक रोक दिया। वहीं, ईरान की ओर से किए गए ताजा मिसाइल हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। लगातार हो रहे हमलों से मध्य पूर्व में संघर्ष और गहराने की आशंका बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


