Iranian Navy launches missile on its own ship during military exercises 19 dead | ईरानी नौसेना ने मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान अपने ही जहाज पर दागी मिसाइल, 19 मरे

तेहरान: ईरान (Iran) ने ओमान की खाड़ी में मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान गलती से अपने ही जहाज पर मिसाइल दाग दी, जिसमें 19 नाविकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. नौसेना ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी.

सरकारी मीडिया के हवाले से मिली खबर के मुताबिक फ्रिगेट जमरन द्वारा परीक्षण की जा रही नई एंटी-शिप मिसाइल ने रविवार को हुए इस हादसे में लाइट सपोर्ट शिप कोनारक को निशाना बनाया.

सरकारी चैनल ने कहा, ‘बंदर-ए जस्क के पानी में एक मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान रविवार को दोपहर में कोनारक जहाज पर मिसाइल जा गिरी. यह जहाज मिसाइल के लक्ष्य के बेहद करीब था.’

यह घटना ओमान की खाड़ी में तेहरान के दक्षिण-पूर्व में लगभग 1,270 किलोमीटर दूर जस्क के बंदरगाह के पास हुई. जमरन और कोनारक ईरानी नौसेना के जहाज हैं.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here