IRCTC पर आज से बुक करें टिकट, दिल्ली से इन 15 शहरों के लिए चलेंगी ट्रेन – Railways start passenger trains city location corona lockdown

  • 12 मई से चलाई जाएंगी ट्रेन, 11 मई से होगी बुकिंग
  • केवल कन्फर्म टिकट पर मिलेगी यात्रा की मंजूरी
  • मास्क पहनना जरूरी, न हों फ्लू के कोई भी लक्षण

कोरोना वायरस संकट के बीच रेल मंत्रालय ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. शुरुआत में 15 ट्रेनें चलाई जाने की तैयारी है. 11 मई शाम 4 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी. शुरुआत में 15 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनकी सेम रूट से वापसी भी होगी.

ट्रेनों की शुरुआत सबसे पहले नई दिल्ली से होगी. नई दिल्ली से से स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलेंगी.

  • मोबाइल एप से टिकट बुक करा सकते हैं.
  • एजेंट से टिकट नहीं करा सकते.
  • तत्काल और प्रीमियम तत्काल की सुविधा नहीं.
  • करेंट टिकट की भी नहीं मिलेगी सुविधा.
  • कुछ ट्रेनें हर दिन नहीं चलेंगी, अलग शेड्यूल होगा जारी.

भारतीय रेलवे 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है. शुरू में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. बाद में इसे और बढ़ाने की तैयारी है. ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में भेजा जाएगा.

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, शाम 4 बजे से IRCTC पर होगी बुकिंग

स्पेशल रूट पर भी चलाई जाएंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे नए रूट पर भी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल 20,000 कोच कोविड-19 केयर सेंटर के तौर पर बनाई गई हैं. लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही हैं.

11 मई से मिलेगा ऑनलाइन टिकट

इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शाम 4 बजे से 11 मई को शुरु किया जाएगा. ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे. रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रखे जाएंगे. टिकट काउंटर से कोई भी टिकट नहीं जारी किया जाएगा. मतलब साफ है कि यात्री सिर्फ ऑनलाइन ही टिकट खरीद सकते हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

फ्लू के लक्षण दिखे तो नहीं मिलेगी एंट्री

केवल उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की इजाजत दी जाएगी जिनका टिकट कन्फर्म है. रेलवे स्टेशन के भीतर भी केवल ऐसे ही यात्रियों को आने की अनुमति दी जाएगी. हर यात्री के लिए डिपार्चर पर जाने से पहले चेहरे को ढकना अनिवार्य होगा. ऐसे ही यात्रियों को कोच में जाने की इजाजत मिलेगी जिनमें फ्लू के कोई लक्षण न दिखें.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here