Israel becomes first country in world to impose second national lockdown | कोरोना के बढ़ते प्रकोप से इजरायल में हाहाकार, प्रधानमंत्री ने दूसरी बार लगाया देशव्यापी लॉकडाउन

येरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने पूरे देश में दूसरी बार लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया. खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात की जानकारी दी.

तीन सप्ताह तक देशव्यापी लॉकडाउन
इजरायल ने तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इजरायल दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने दूसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाया है.

बेंजामिन नेतन्याहू का बयान
इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे भारी मन से लॉकडाउन (Nationwide Lockdown) लगाने का फैसला लेना पड़ा. ये वो छुट्टियां नहीं हैं, जिसमें लोग अपनी मर्जी से मस्ती कर सकें, ये सबको बचाने की लड़ाई है. लोग अपने घरों में, अपने परिवार के साथ रहें. उन्होंने कहा कि अगर हम नियमों को मानेंगे तो जरूर कोरोना पर विजय हासिल कर सकेंगे.

मंत्री ने नाराज होकर दिया इस्तीफा
इजरायल के मंत्री ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण यहूदी नववर्ष के पहले इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के विरोध में इस्तीफा दे दिया. इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन (Yaakov Litzman) ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी. उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल उन हज़ारों यहूदियों के साथ है जो साल में एक बार उपासनागृह पर आते हैं और लॉकडाउन के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा.’

लॉकडाउन की शुरुआती सफलता के बाद बिगड़े हालात
इजरायल ने शुरुआत में लॉकडाउन की वजह से कोरोना को काफी हद तक नियंत्रण में रखा था, लेकिन धीरे धीरे हालात खराब होते गए. इसके बाद नेतन्याहू के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हुए और हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतरती रही. यही वजह है कि हालात बद से बदतर होते गए.

डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित
इजरायल की जनसंख्या 9 मिलियन यानि 90 लाख है. जिसमें से 1,55,604 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इजरायल में अबतक 1119 लोग कोरोना की वजह से जान गवां चुके हैं. जनसंख्या अनुपात और संक्रमितों की संख्या के मामले में इजरायल दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here