
इसरो द्वारा जारी की गई तस्वीर.
नई दिल्ली:
इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन के तहत मार्स कलर कैमरा (एमसीसी) से 1 जुलाई को मंगल के सबसे करीबी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीरें ली गई हैं. जब मार्स ऑर्बिटर मिशन मंगल ग्रह से 7200 किमी और फोबोस से 4200 किमी दूर था तब यह तस्वीर ली गई. तस्वीर का स्पाशियल रेजोल्युशन 210 मीटर है. यह 6 MCC फ़्रेमों से बनाई गई एक संयुक्त तस्वीर है, साथ ही इसका रंग भी सही किया गया है.
A recent image of the mysterious moon of Mars, Phobos, as captured by India’s Mars Orbiter Mission
For more details visit https://t.co/oFMxLxdign@MarsOrbiter#ISROpic.twitter.com/5IJuSDBggx
— ISRO (@isro) July 3, 2020
यह भी पढ़ें
माना जाता है कि फोबोस मोटे तौर पर कार्बोनेसस चोंड्रेइट्स से बना हुआ है. फोबोस की तस्वीरों में टकराव के निशान भी दिखे. चंद्रमा में फोबोस पर स्टिकनी समेत श्लोकोव्स्की, रोच और ग्रिलड्रिग जैसे गड्ढे भी दिखाई दिए.

