जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन शुरू हो गया है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्मी के पैरा कमांडो और सीआरपीएफ ने सोमवार सुबह वेरीनाग के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

