J-K: त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2- 3 की संख्या में छिपे हैं दहशतगर्द – Jammu kashmir encounter between militants and security forces at main town tral in pulwama district

  • घाटी में जारी है सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
  • आतंकियों के खिलाफ लगातार हो रहा एक्शन

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठेड़ हो गई. त्राल में 2 से 3 की संख्या में आतंकी छिपे हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे हैं. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. आतंकियों को धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है.

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्राल में आतंकी छिपे हुए हैं. फिर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

त्राल में बीते 24 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है, वहीं 48 घंटे में तीसरा. इससे पहले मंगलवार दिन को बिजबेहरा इलाक में भी एनकाउंटर हुआ था. वहीं अनंतनाग के वघामा इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था.

J-K: अनंतनाग में मारे गए 2 आतंकी, डोडा जिला हुआ आतंकी मुक्त

वाघमा इलाके में पुलिस ने आतंकियों को घेर लिया था. आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक घाटी में इस महीने 48 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here