J-K: सेना के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सिर्फ जून महीने में मारे गए 38 दहशतगर्द – Three terrorists killed in anathnag jammu kashmir indian army jk police

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना और पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मुठभेड़ अनंतनाग के रुनीपोरा इलाके में हुई है. पुलिस के मुताबिक अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. आज के मुठभेड़ के साथ ही इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसमें से 38 आतंकी सिर्फ इस महीने मारे गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here