जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना और पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मुठभेड़ अनंतनाग के रुनीपोरा इलाके में हुई है. पुलिस के मुताबिक अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. आज के मुठभेड़ के साथ ही इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसमें से 38 आतंकी सिर्फ इस महीने मारे गए हैं.

