जबलपुर। क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर जबलपुर के एक व्यापारी से 50 लाख 67 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी दिवाकर भोजक ने स्टेट साइबर सेल जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने लेडिज वेयर गारमेंट्स टेक्सटाइल कंपनी की मालिक बनकर सिमरन शर्मा के नाम से व्यापारी से संपर्क किया। इसके बाद क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर उसे निवेश के लिए तैयार किया गया। जालसाजों ने क्रिप्टो शेयर के नाम पर व्यापारी से अलग-अलग माध्यमों से 50 लाख 67 हजार रुपये से अधिक की रकम जमा करा ली।बाद में जब व्यापारी को निवेश की गई रकम और मुनाफे को लेकर संदेह हुआ, तो उसने स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जांच में अरविंद बंसल, सिमरन शर्मा और रवि पंडित के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।आरोपियों की तलाश और पूरे ठगी नेटवर्क का पता लगाने के लिए स्टेट साइबर पुलिस की टीमें अन्य शहरों के लिए रवाना की गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।बाइट — श्रीमती नीलेश अहिरवार, इंस्पेक्टर, स्टेट साइबर सेल, जबलपुर


