jacqueline fernandez sonam kapoor fashion faceoff: जिस ऑउटफिट के लिए सोनम को सुननी पड़ी खरी-खोटी, जैकलीन ने कुछ ऐसे निकाला उसका हल – sonam kapoor jacqueline fernandez fashion faceoff in yanina couture dress

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जब भी बात किन्हीं दो बेस्ट फ्रेंड्स को किसी पार्टी में जाना होताहै तो दोनों के तरह-तरह के टैंट्रम्स देखने को मिलते हैं। पार्टी में कैसा दिखना है? क्या पहनना है? कैसे एक साथ खरीदारी करनी है? यहां तक कि किस ब्रांड्स के ऑउटफिट को चुनना है? ये ऐसे तमाम सवाल हैं जिनकी कश्मकश में दो लड़कियां उलझी रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड की दो बेस्टफ्रेंड्स यानी सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी है, जो अक्सर एक-दूसरे की कंपनी में खुद को ड्रेसअप करना पसंद करती हैं।

बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीज बिल्कुल भी हमसे अलग नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों बेस्टीज ने स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में एक जैसे आउटफिट पहनकर कर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जी हां, दोनों एक्ट्रेसेस की पक्की दोस्ती उस समय देखने को मिली जब दोनों एक साथ सज-धजकर एक जैसे कपड़ों को पहनकर पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान सोनम कपूर को अपनी ड्रेस के लिए काफी आपत्तिजनक कमेंट्स सुनने पड़े, तो वहीं जैकलीन ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ से हर किसी को मात दी। श्रद्धा कपूर की ड्रेस देखकर लोगों को छूटी हंसी, बोले- वाह! क्या स्वाद है

NBT

दरअसल, बात साल 2016 की है जब सोनम कपूरस्टारडस्ट अवॉर्ड्स में फिल्म ‘नीरजा’ के लिए एडिटर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यानिना कॉउचर लेबल का डिज़ाइन किया हुआ प्लंजिंग नेकलाइन वाला बॉडीफिट गाउन पहना था। जिसके साथ पाउडर ब्लू ट्यूल स्कर्ट और केप डिटेलिंग वाला टॉप उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

यही नहीं, खुद को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए सोनम ने बालों में एक स्टाइलिश हेडबैंड को लगाया हुआ था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग के स्टड्स पहने थे। एक तरह से कहें तो सोनम का ओवरऑल लुक एकदम परफेक्ट था। हालांकि, उनको इस लुक में देख कुछ संस्कारी ट्रोलर्स बुरी तरह बिफर गए थे।

NBT

वहीं, जब ऐसी ही सेम ड्रेस में जैकलीन फर्नाडिस दिखाई दीं तो उन्होंने सारी महफ़िल अपने नाम कर ली। जी हां, जहां सोनम को ऐसी ड्रेस पहनने के लिए बुरा भला सुनना पड़ा, तो वहीं जैकलीन ने इस ड्रेस को एक अलग तरीके से स्टाइल किया। जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस इवेंट के लिए यानिना कॉउचर का एक बकाइन शिफॉन गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। हिना खान की स्टाइलिश ड्रेस को देख जब लोगों ने पूछा – ये ऑउटफिट क्या कहलाता है…

NBT

सोनम की ड्रेस में जहां प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ट्यूल स्कर्ट थी, तो वहीं जैकलीन की ड्रेस को बैलून आस्तीन और स्कर्ट के साथ एक लुक दिया गया। हालांकि, वो बात अलग है कि दोनों एक्ट्रेसेस की ड्रेस का ऊपरी पार्ट एक जैसा था। सटल मेकअप के साथ, स्मोकी आईज और पिंक लिप्स में जैकलीन का यह लुक एकदम परफेक्ट था।

NBT

खैर, जैकलीन के स्टाइल को देख एक बात तो समझ में आ गई कि अभिनेत्री खुद को बोल्ड लेकिन स्टाइलिश लुक अच्छे से देना जानती हैं। सोनम को जहां अपनी इतनी बोल्ड ड्रेस को लेकर लोगों के ताने सुनने पड़े, वहीं जैकलीन ने खूब तारीफ बटोरी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here