राघौगढ़ विधायक और गुना कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने गुना में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में कथित संस्थागत भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली को निजी कंपनियों के हवाले कर करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार से जवाब देने की बात कही।


