Jammu Kashmir DGP Dilbag Singh said 25 terrorists were killed in 2020 yet – जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह बोले

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंक के सफाए को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. 2020 का दूसरा महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और अभी तक 25 आतंकियों को मार गिराया गया है. वहीं, करीब तीन दर्जन से ज्यादा आतंकियों और उनके गुर्गों को सलाखों के पीछे भेजा गया है. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना द्वारा चलाए साझा ऑपरेशन में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया. इनमें से एक लश्कर का कमांडर था. दूसरी ओर बारामूला पुलिस ने भी हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. दोनों ही जगहों से पुलिस ने काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) ने इन ऑपरेशंस के बारे में जानकारी दी.

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘बीती रात सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया. उनके नाम नावीद अहमद उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट थे. दोनों ही कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे. टीम ने मौके से एके-47 समेत काफी हथियार बरामद किए हैं.’

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर

उन्होंने आगे कहा, ‘बारामूला पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी की संयुक्त टीम ने भी हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी जिसका नाम जुनैद फारूक पंडित है, को गिरफ्तार किया है. उसको जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया. जुनैद के पास से पुलिस ने एक चाइनीज पिस्टल, 13 कारतूस और दो मैगजीन बरामद कीं. उससे पूछताछ की जा रही है.’

मुंबई के 26/11 हमला केस के वकील उज्ज्वल निकम ने राकेश मारिया के दावे को खारिज किया

डीजीपी ने बताया, ‘साल 2020 में अब तक 12 सफल ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें 25 आतंकवादी मारे गए हैं. कश्मीर में 9 आतंकवादी और जम्मू क्षेत्र में 3-4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. 40 से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.’

VIDEO: CRPF के डीजी से खास बातचीत, कहा- भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here