janhvi kapoor in sridevi silk saree: मां श्रीदेवी की यह सिल्क की साड़ी, जाह्नवी कपूर के दिल के है बेहद करीब – janhvi kapoor shares her throwback pic in mom sridevi silk saree calls it her favourite handloom sari

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

मां श्रीदेवी की यह सिल्क की साड़ी, जाह्नवी कपूर के दिल के है बेहद करीबमां श्रीदेवी की यह सिल्क की साड़ी, जाह्नवी कपूर के दिल के है बेहद करीब

जाह्नवी कपूर कई बार ऐसे लुक्स में नजर आ चुकी हैं, जिन्हें देखकर उनमें ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की झलक नजर आई। अपनी मां को अचानक खो देने के बाद इस अदाकारा के लिए उनसे जुड़ी हर चीज और भी अनमोल बन गई है। इनमें से एक श्रीदेवी की सिल्क की साड़ी भी है, जो जाह्नवी कपूर के दिल के बेहद करीब है।

नैशनल हैंडलूम डे पर जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह आइवरी-पिंक कलर की सिल्क की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। इस पिक को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा ‘आज नैशनल हैंडलूम डे है। ये मेरी सबसे फेवरिट और स्पेशल हैंडलूम साड़ी है।’ इसके आगे ऐक्ट्रेस ने भारत के हैंडलूम वीवर्स को दुनिया में सबसे बेस्ट बताया।

जाह्नवी ने यहां पहनी थी ये साड़ी

जाह्नवी कपूर ने अपनी जिस साड़ी पिक को लोगों के साथ साझा किया है, उसमें वह 2018 में 65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स में नजर आई थीं। ऐक्ट्रेस की यह साड़ी प्योर सिल्क से बनी थी। इसमें सुनहरे धागों का वर्क किया गया था। इसकी बॉर्डर पर्पल और गोल्डन कलर की थी, वहीं पल्ला पिंक कलर का था, जिसमें सुनहरे धागे ऐड किए गए थे।

जान्हवी कपूर की इन साड़ियों पर दिल न आ जाए तो कहना, हर बार बोरिंग साड़ी को बनाया स्टाइल स्टेटमेंट

जाह्नवी ने इसे गोल्डन सिल्क ब्लाउज के साथ मैच किया था। शॉर्ट हाफ स्लीव्स में नीचे की ओर बॉर्डर से मैच करती लाइट पर्पल पाइपिंग लगाई गई थी। अदाकारा ने इसे कुंदन और पर्ल के झुमकों के साथ मैच किया था और एक हाथ में मैचिंग कंगन पहना था। जाह्नवी के बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल कर खुला रखा गया था, वहीं उनका मेकअप नैचरल रखते हुए आंखों को काजल और आईलाइनर से हाईलाइट किया गया था।

NBT

श्रीदेवी की है ये साड़ी

जाह्नवी ने यह साड़ी श्रीदेवी के कलेक्शन में से निकाली थी। नैशनल अवॉर्ड्स के समारोह में उन्होंने इसे मां की याद में पहना था। साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। श्रीदेवी ने यह खूबसूरत साड़ी राम चरण और उपासना की शादी में पहनी थी। उस वक्त उनके साथ पति बोनी कपूर भी मौजूद दिखे थे।

Janhvi Kapoor का साड़ी लुक देख आप भी कहेंगे उफ्फ…

NBT

इस दिग्गज अदाकारा ने अपने एलिगेंट लुक को डायमंड जूलरी, नैचरल मेकअप और लूज ब्रेडिड चोटी के साथ कंप्लीट किया था। उस समय भी श्रीदेवी के लुक और साड़ी की काफी चर्चा हुई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here