lifestyle janhvi kapoor proved that she is a lehenga girl
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
श्रीदेवी की लाडली नहीं किसी से कम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को देखकर एक बात तो साफ़ है कि उन्हें फैशन और स्टाइल अपनी मां श्रीदेवी से मिला है। स्टारलेट की तस्वीरें और अब तक की स्टाइल फाइल्स इस बात का सबूत हैं कि मामूली कुर्ता सेट से लेकर शॉर्ट्स, क्रॉप टॉप यहां तक की एथलेबिक को भी वह अच्छे से कैरी करना जानती हैं। यही नहीं, जाह्नवी चाहे सेक्सी साड़ी में हो या बनारसी लहंगा, वह हर पल इस बात का ख्याल रखती हैं कि कैसे खुद को दूसरों से हटकर दिखाया जाए। अपने स्टाइल अपीरन्स की तरह जाह्नवी को डिज़ाइनर लहंगों से भी खूब प्यार है। जी हां, आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही लुक्स दिखा रहे हैं…
2/6
रेड लहंगा

फेमस डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए रेड मैटलिक रेड लहंगा में जाह्नवी कपूर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनके इस लहंगे को खूबसूरत बनाने का काम कर रहा है गोल्डन हैंडमेड जरी ब्लाउज, सटल मेकअप के साथ जाह्नवी का यह लुक एकदम बेहतरीन है।
3/6
पिंक लहंगा पेस्टल ब्लू दुपट्टा

अपनी बहन सोनम कपूर की शादी में ब्राइडमेड्स के अवतार में सजी-धजी जाह्नवी ने इस दौरान मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ पेस्टल ब्लू दुप्पटा उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।
4/6
सिल्वर एम्बेलिश्ड पिंक लहंगा

मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किया हुआ सिल्वर एम्बेलिश्ड वाले पिंक लहंगे में जाह्नवी सुंदरता देखते ही बन रही है। सॉफ्ट मेकअप के खुले बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। अगर आप भी संगीत, रोका या मेहंदी में अच्छा सा पहनने का मन बना रही हैं तो जाह्नवी का यह लहंगा अच्छा ऑप्शन है।
5/6
गोल्डन मिरर वर्क लहंगा

अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए मिरर-वर्क वाले पारंपरिक गोल्डन लहंगे में जाह्नवी का लुक एकदम शानदार है। स्टारलेट ने अपने लुक को एक्सप्रेसिव बनाने के लिए इस लहंगे के साथ गोल्डन ग्रीन दुपट्टा कैरी किया।
6/6
एम्बेलिश्ड गोल्डन लहंगा

अगर आप जाह्नवी कपूर के लहंगे कलेक्शन पर एक नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि उनके पास फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए एक से बढ़कर एक लहंगे हैं। गोल्डन एम्बेलिश्ड लहंगा भी उनके इसी कलेक्शन का हिस्सा है। सटल मेकअप के साथ जाह्नवी हर बार काफी प्यारी लग रही थीं।
Source link


