lifestyle when janhvi kapoor was trolled for wearing plagiarized dress for photoshoot
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
जब जाह्नवी कपूर को ‘गंदी कॉपी’ के लिए लोगों ने किया था जबरदस्त ट्रोल

जाह्नवी कपूर अपने स्टाइल के लिए तब से पॉप्युलर हैं, जब वह सिर्फ स्टार किड हुआ करती थीं। ग्लैमरस से लेकर सिंपल लुकिंग क्लोद्स तक में उनके पास ऐसा शानदार कलेक्शन है कि हर लड़की उन्हें अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी। हालांकि, कई बार यह फैशन लवर सिलेब इसी चीज के कारण ट्रोलिंग का भी शिकार बन जाती है। ऐसा ही तब हुआ था, जब जाह्नवी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके कपड़े एक फेमस ब्रैंड की ड्रेस से मिलते-जुलते दिखे थे।
2/5
फोटोशूट से जुड़ा है पूरा किस्सा

दरअसल, यह पूरा मामला एक फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। इसमें जाह्नवी हटकर अंदाज में नजर आई थीं। इन पिक्स में से एक में उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।
3/5
काफी शानदार दिख रही थीं जाह्नवी

इस वाइट बेस्ड ब्लू होलोग्राम ड्रेस को मुंबई बेस्ड डिजाइनर लेबल Purple Paisley ने डिजाइन किया था। इस शॉर्ट ड्रेस में यह स्टाइलिश सिलेब्रिटी काफी शानदार लग रही थी।
4/5
जाह्नवी ने पहनी ‘कॉपी’ की हुई ड्रेस

हालांकि, इस फोटो के सामने आते ही जाह्नवी के कपड़ों पर सवाल उठना भी शुरू हो गए। एक इंस्टाग्राम पेज ने इस बात को हाईलाइट किया कि इस अदाकारा ने फोटोशूट में जो ड्रेस पहनी थी, वह Balmain ब्रैंड की आउटफिट की कॉपी थी। इसका सबूत देते हुए उन्होंने ‘असली’ ड्रेस की तस्वीर भी पोस्ट की।
5/5
लोगों ने किया ट्रोल

इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अदाकारा के कपड़ों को ‘गंदी कॉपी’, ‘सस्ती कॉपी’ जैसी चीजें बुलाना शुरू कर दिया। इस वजह से यह चीज सुर्खियों में भी छा गई। हालांकि, इस मुद्दे पर ऐक्ट्रेस की ओर से कभी भी रिऐक्शन नहीं दिया गया।
Source link


