janhvi kapoor trolling: जब जाह्नवी कपूर की हुई थी घणी बेइज्जती, कपड़ों पर से हटाना भूल गई थीं दाम की पर्ची – when janhvi kapoor forgot to remove rate tag from her dupatta

ऐक्ट्रेस जाहन्वी कपूर को कई बार बोल्ड कपड़ों के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, एक बार तो उन्हें इस वजह से ट्रोल होना पड़ गया था, क्योंकि वह अपने कपड़ों में से रेट टैग ही हटना भूल गई थीं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

इस बात में कोई दो राय नहीं कि यंग ऐक्ट्रेसेस में से सबसे ज्यादा फैशनेबल अदाकारा जाह्नवी कपूर ही हैं। यह ऐक्ट्रेस तो जब महज स्टार किड थी, तब भी अपने स्टाइल से बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को टक्कर दे देती थी। डेब्यू के बाद जाह्नवी की क्लोदिंग चॉइस पर लोगों का भी ज्यादा ध्यान जाना शुरू हो गया। इस वजह से जरा सी लापरवाही के कारण यह यंग ऐक्ट्रेस कई बार ट्रोल्स का शिकार बन जाती है। ऐसा ही तब हुआ था जब जाह्नवी अपने कपड़ों में से टैग हटाना ही भूल गई थीं।

ये पूरा इंसिडेंट तब से जुड़ा है, जब जाह्नवी को एक बार उनकी जिम क्लास के बाहर स्पॉट किया गया था। उस समय जाह्नवी ने मस्टर्ड येलो कलर का सूट पहना था। इसमें नेकलाइन पर खूबसूरत फ्लोरल वर्क किया गया था। इसी थ्रेड वर्क को उनके दुपट्टे पर भी बॉर्डर के रूप में रिपीट किया गया था।

NBT

फाइल फोटो

जाह्नवी ने इसके साथ खूबसूरत झुमके पहने थे और अपने ट्रडिशनल लुक को कंप्लीट करते हुए पैरों में जूतियां पहनी थीं। उन्होंने अपने फेस को मेकअप फ्री और बालों को खुला रखा था। इसके साथ जाह्नवी chanel का ब्लैक लेदर बैग कैरी करती नजर आई थीं।

बहन की शादी में इस तरह तैयार हुई थीं जाह्नवी कपूर, एक-एक लहंगा था कमाल

NBT

फाइल फोटो

जाह्नवी कपूर को क्लास से बाहर आता देख वहां मौजूद पपराजी ने उनकी कई तस्वीरें ली थीं। इनमें से कई सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थीं। इंटरनेट पर फोटोज देखते ही लोगों का ध्यान जाह्नवी के दुपट्टे पर गया, जिस पर उन्हें रेट टैग लटका हुआ दिखा।

जब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पर लगा ड्रेस ‘चोरी’ करने का आरोप

NBT

फाइल फोटो

बस फिर क्या था? यूजर्स ने इसे लेकर जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्होंने तरह-तरह के कॉमेंट्स कर डाले। किसी ने लिखा था ‘लगता है बेचारी ज्यादा ही जल्दी में थी’, तो किसी ने कॉमेंट किया था ‘स्टाइलिस्ट इसे चुराकर लाई थी क्या?’।

जब जाह्नवी कपूर को ‘गंदी कॉपी’ के लिए लोगों ने किया था जबरदस्त ट्रोल

  • जब जाह्नवी कपूर को 'गंदी कॉपी' के लिए लोगों ने किया था जबरदस्त ट्रोल

    जाह्नवी कपूर अपने स्टाइल के लिए तब से पॉप्युलर हैं, जब वह सिर्फ स्टार किड हुआ करती थीं। ग्लैमरस से लेकर सिंपल लुकिंग क्लोद्स तक में उनके पास ऐसा शानदार कलेक्शन है कि हर लड़की उन्हें अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी। हालांकि, कई बार यह फैशन लवर सिलेब इसी चीज के कारण ट्रोलिंग का भी शिकार बन जाती है। ऐसा ही तब हुआ था, जब जाह्नवी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके कपड़े एक फेमस ब्रैंड की ड्रेस से मिलते-जुलते दिखे थे।

  • फोटोशूट से जुड़ा है पूरा किस्सा

    दरअसल, यह पूरा मामला एक फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। इसमें जाह्नवी हटकर अंदाज में नजर आई थीं। इन पिक्स में से एक में उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।

  • काफी शानदार दिख रही थीं जाह्नवी

    इस वाइट बेस्ड ब्लू होलोग्राम ड्रेस को मुंबई बेस्ड डिजाइनर लेबल Purple Paisley ने डिजाइन किया था। इस शॉर्ट ड्रेस में यह स्टाइलिश सिलेब्रिटी काफी शानदार लग रही थी।

  • जाह्नवी ने पहनी 'कॉपी' की हुई ड्रेस

    हालांकि, इस फोटो के सामने आते ही जाह्नवी के कपड़ों पर सवाल उठना भी शुरू हो गए। एक इंस्टाग्राम पेज ने इस बात को हाईलाइट किया कि इस अदाकारा ने फोटोशूट में जो ड्रेस पहनी थी, वह Balmain ब्रैंड की आउटफिट की कॉपी थी। इसका सबूत देते हुए उन्होंने ‘असली’ ड्रेस की तस्वीर भी पोस्ट की।

  • लोगों ने किया ट्रोल

    इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अदाकारा के कपड़ों को ‘गंदी कॉपी’, ‘सस्ती कॉपी’ जैसी चीजें बुलाना शुरू कर दिया। इस वजह से यह चीज सुर्खियों में भी छा गई। हालांकि, इस मुद्दे पर ऐक्ट्रेस की ओर से कभी भी रिऐक्शन नहीं दिया गया।

Web Title when janhvi kapoor forgot to remove rate tag from her dupatta(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here