जान्हवी कपूर को ‘दुनिया की सबसे बड़ी साजिश रचने वाली लड़की’ कहा गया

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन के दौरान, फिल्म की स्टारकास्ट ने एक इंटरव्यू में खूब मस्ती की। इस दौरान, जब सान्या मल्होत्रा से वरुण धवन की एक बुरी आदत के बारे में पूछा गया, तो सभी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वरुण हमेशा जान्हवी कपूर की टांग खिंचाई करते रहते हैं।

लेकिन, इसी बातचीत के दौरान, रोहित सराफ ने एक मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा, “जान्हवी भी कोई दूध की धुली नहीं है। ये भोली दिखने वाली लड़की दुनिया की सबसे बड़ी साजिश रचने वाली लड़की है।”यह फिल्म, जिसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में हैं, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here