रायपुर की कई बस्तियों में पीलिया फैल गया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया मरीजों की संख्या 550 पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में रायपुर में पीलिया के 33 मरीज मिले हैं.
लॉकडाउन में लोग बाहर का खाना नहीं खा रहे हैं. इसके बावजूद शहर में हर दिन पीलिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. प्रशासन है की पीलिया को फैलने से रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है. रायपुर के अलग अलग 64 से इलाकों से लिये गए पानी के सैंपल में 34 जगहों के पानी के पानी में मल में पाए जाने वाले ई-कोलाई, क्लेबसिएला और स्यूडोमोनास बैक्टीरिया मिल रहे हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही जांच में हो रहा है. इसके बावजूद जल विभाग के अध्यक्ष और एमआईसी सदस्य सतनाम पनाग का कहना है कि हालात कंट्रोल में हैं.
इन इलाकों में फैला पीलिया
रायपुर के आमापारा की निगम कालोनी,मंगलबाज़ार,डीडी नगर, खो खो पारा, महामाया पारा, मंगल बाजार, वासुदेव पारा, चांगोराभाठा, दलदल सिवनी, मोवा, टाटीबंध, अटारी, महामाया पारा, चूड़ामणि, उरकुरा, उरला, वार्ड समेत बीरगांव के अलग अलग में पीलिया पैर पसार रहा है. ऐसे में महापौर एजाज ढेबर का दावा है कि खामियां पकड़ में आ गयी है और जल्द ही हालात कंट्रोल में रहेंगे. नगर निगम प्रशासन इसको लेकर कवायद कर रहा है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 26, 2020, 2:12 PM IST