JEE Main 2020 NTA notice: देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए कराई जाने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2 (JEE Main 2) को लेकर एक भ्रामक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. उस वायरल नोटिस को लेकर ही यह परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
इस नोटिस में एनटीए ने कहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में परीक्षा कराने की सूचना देने वाला नोटिस पूरी तरह भ्रामक है. बता दें कि एनटीए ने इस संबंध में आईटी एक्ट और आईपीसी के तहत एफआईआर भी फाइल कर दी है.
NTA Jee Main 2020 Notice देखने के लिए यहां क्लिक करें
एनटीए द्वारा जारी नोटिस में जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main April 2020) की तिथि को लेकर जरूरी जानकारी दी गई है. एनटीए ने लिखा है कि ‘जेईई मेन 2 का आयोजन जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में कराए जाने को लेकर एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हमारी जानकारी में आया है कि इस नोटिस पर 14 अप्रैल 2020 की तारीख छपी है. इसमें कहा गया है कि एनटीए जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में जेईई मेन 2 का आयोजन करेगा.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये नोटिस पूरी तरह फर्जी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सूचना दी जा रही है कि ऐसी किसी गलत जानकारी पर भरोसा करने से पहले NTA या JEE Main 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर देख लें.
NTA से इन नंबरों से कर सकते हैं संपर्क
8287471852
8178359845
9650173668
9599676953
8882356803
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों और अभिभावकों से कहा है कि अगर उनके सामने ऐसी कोई अफवाह या फेक न्यूज आती है तो वे उसकी पुष्टि जरूर कर लें. एनटीए ने इन नंबरों पर संपर्क करके परीक्षा से संबंधित जानकारी लेने के लिए कहा है.